हिमाचली संगीत के दीवाने हुए विदेशी लोग, Bulgaria में वायरल हो रहा रामेश्वर शर्मा का यह गाना(Video)

Edited By Vijay, Updated: 10 Oct, 2019 01:32 PM

हिमाचली संगीत प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ रहा है। ऐसे तो प्रदेश की संस्कृति व लोक संगीत का विदेशी पर्यटक हिमाचल में खूब लुत्फ उठाते हैं लेकिन बुल्गारिया देश में एक मिल्को नाम का विदेशी व्यक्ति हिमाचल के गीत को गुनगुना रहा...

शिमला: हिमाचली संगीत प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ रहा है। ऐसे तो प्रदेश की संस्कृति व लोक संगीत का विदेशी पर्यटक हिमाचल में खूब लुत्फ उठाते हैं लेकिन बुल्गारिया देश में एक मिल्को नाम का विदेशी व्यक्ति हिमाचल के गीत को गुनगुना रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बुल्गारिया के मिल्को नाम का व्यक्ति रामेश्वर शर्मा के ‘जौनसारी छोरिए’ गीत को गाता हुआ नजर आ रहा है। यह गीत रामेश्वर शर्मा की ‘ठीक ठाक शर्मा जी’ एलबम का गीत है। चौपाल के रहने वाले रामेश्वर शर्मा एकमात्र ऐसे कलाकार हैं, जिनके गीतों को विदेशी लोग गा रहे हैं। यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हिमाचल के गीत विदेशों में भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। वहीं यू-ट्यूब पर जौनसारी छोरिए गीत को 12 लाख से अधिक लोगों ने पसंद कर दिया है।

31 मई, 2019 को लॉन्च हुई थी ‘ठीक ठाक शर्मा जी’ एलबम 

31 मई, 2019 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामेश्वर शर्मा की एलबम ‘ठीक ठाक शर्मा जी’ को लॉन्च किया था। रामेश्वर शर्मा हिमाचल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं तथा हिमाचल के साथ लगते चंडीगढ़, उत्तराखंड व पंजाब में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। रामेश्वर शर्मा पिछले 10 सालों से हिमाचल की संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। इनके इससे पहले भी कई गीत हिट हो चुके है। इसमें उंचिओ धारों रा नजारा शावणा, भावारूपिये, नच कमली और शिमले री राजकु मारिये आदि गाने खूब हिट हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!