रामपुर के पास लगी आग, चीड़ जंगल तक पहुंची

Edited By prashant sharma, Updated: 08 Jun, 2020 06:00 PM

fire near rampur pine reaches forest

शिमला जिला के रामपुर के समीप हेलीपेड के आसपास आज सुबह 8.30 बजे से आग लगी है। जिससे चीड़ के जंगल जल गए हैं। अभी भी आग लगातार जारी है।

रामपुर बुशहर (विशेषर नेगी) : शिमला जिला के रामपुर के समीप हेलीपेड के आसपास आज सुबह 8.30 बजे से आग लगी है। जिससे चीड़ के जंगल जल गए हैं। अभी भी आग लगातार जारी है। वन विभाग इस दिशा में नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं। वन मंडल मुख्यालय के समीप के जंगल एक के बाद एक जलते जा रहे है लेकिन विभाग का कोई भी आदमी मौके पर नही पहुंचा। सड़क मार्ग के साथ 8 घण्टे से जंगल मे लगी आग को बुझाने की वन विभाग की ओर से पहल न करने से पर्यावरण प्रेमी खासे नाराज है। लोगो ने वनविभाग की उदासीनता पर हैरानगी जताई है। लोगो ने तुरंत आग बुझा कर वन संपदा बचाने की मांग की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!