Fire Incident: ऊना के बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2026 04:51 PM

fire incident in una

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर जिले के बसाल इलाके में अचानक भड़की आग ने भारी तबाही मचाई। यहां देखते ही देखते 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गईं।

ऊना (विशाल): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर जिले के बसाल इलाके में अचानक भड़की आग ने भारी तबाही मचाई। यहां देखते ही देखते 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गईं। गनीमत यह रही कि इतने भयंकर हादसे में किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन प्रवासी मजदूरों की जीवनभर की जमा-पूंजी और आशियाना पल भर में उजड़ गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय बसाल में प्रवासियों की झुग्गियों में अचानक आग भड़क गई। उस वक्त चल रही तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया, जिससे लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग इतनी भयंकर थी कि एक के बाद एक झुग्गियां इसकी चपेट में आती गईं। झुग्गियों के अंदर रखा मजदूरों का सारा घरेलू सामान और वहां खड़े वाहन भी जलकर पूरी तरह राख हो गए।

आग लगने के तुरंत बाद प्रवासी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी भयानक थीं कि उन पर काबू पाना नामुमकिन हो गया। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर सुरेश कुमार के नेतृत्व में दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। इस टीम में राकेश, गुरमेल, नरेश, मुकेश जसवाल और जरनैल सिंह शामिल थे। इन दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद इस भयंकर आग पर काबू पाकर इसे और अधिक फैलने से रोका।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने बेघर हुए मजदूरों के नुक्सान का आकलन शुरू कर दिया है ताकि उन्हें उचित सहायता प्रदान की जा सके। मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर सुरेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लगभग 100 से अधिक झुग्गियां इस आग की भेंट चढ़ी हैं। हालांकि, दमकल की टीम की मुस्तैदी से आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है और किसी की जान का नुक्सान नहीं हुआ है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!