टायर की दुकान में अचानक लगी आग, दुकानदार को लाखों का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2020 06:57 PM

fire in tyre shop

पांवटा साहिब के सतौन में एक टायर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार कोडग़ा पंचायत के शिवखांडो गांव का सिया राम सतौन में काफी समय से टायरों में रबड़ चढ़ाने का काम करता है।

पांवटा साहिब (ब्यूरो): पांवटा साहिब के सतौन में एक टायर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार कोडग़ा पंचायत के शिवखांडो गांव का सिया राम सतौन में काफी समय से टायरों में रबड़ चढ़ाने का काम करता है। बुधवार देर शाम को वह दुकान बंद करके अपने कमरे में चला गया था। देर रात को अचानक दुकान में आग लग गई, जिसमें टायर बनाने की मशीन व टायर जलकर राख हो गए।

सूचना मिलते ही कमरऊ के नायब तहसीलदार निहाल सिंह कश्यप टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा नुक्सान का आकलन लिया गया। प्रशासन की तरफ  से पीड़ित व्यक्ति को 10 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। नायब तहसीलदार ने बताया की सतौन में टायर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!