Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jun, 2026 02:26 PM

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना में शनिवार सुबह लाल सिंघी क्षेत्र में भीषण आग लगने से प्रवासी मजदूरों की करीब 25 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- शिमला के बाद अब चंबा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, 2 महिलाओं सहित 3 की माै+त
अधिकारियों ने कहा कि आग में 25 झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और प्रभावित परिवारों का सारा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग तेजी से फैल गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें