Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jun, 2026 12:10 PM

Shimla News : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को शनिवार को यहां उपायुक्त कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शन के दौरान चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों...
Shimla News : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को शनिवार को यहां उपायुक्त कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शन के दौरान चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।
बता दें कि महाजन विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए थे, हालांकि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अस्वस्थ महसूस होने के बाद भी मीडिया को संबोधित किया और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की आलोचना की। वह भाजपा विधायक बलबीर वर्मा के साथ पत्रकारों से बात कर रहे थे, तभी उनका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाल लिया, जिससे वे बुरी तरह गिरने से बच गये। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में घबराहट फैल गयी। उन्हें तुरंत विरोध प्रदर्शन स्थल के पास खड़ी एचआरटीसी टैक्सी से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल जांच और अन्य ज़रूरी टेस्ट किये। आईजीएमसी के सीनियर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राहुल राव ने किसी भी गंभीर समस्या की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि महाजन की हालत स्थिर है, वे निगरानी में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
डॉ. राव ने कहा, 'महाजन को पिछले दो दिनों से दस्त (डायरिया) की शिकायत थी और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले उन्होंने नाश्ता भी नहीं किया था। डायबिटिक होने के कारण इन वजहों से उन्हें चक्कर आ गया।'
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें