दुकान में इन्वर्टर और बैटरी फटने से लगी आग, लाखाें का नुक्सान

Edited By Surinder Kumar, Updated: 22 Apr, 2021 12:18 AM

fire in shop

नगर पंचायत दौलतपुर चौक के मुख्य बस अड्डे पर मोबाइल की दुकान में आग लगने से करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार इन्वर्टर और बैटरी फटने से दुकान में आग लगी और रात के अंधेरे में किसी को कुछ पता नहीं चला जिससे भारी नुक्सान हुआ है।

दौलतपुर चौक (रोहित): नगर पंचायत दौलतपुर चौक के मुख्य बस अड्डे पर मोबाइल की दुकान में आग लगने से करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार इन्वर्टर और बैटरी फटने से दुकान में आग लगी और रात के अंधेरे में किसी को कुछ पता नहीं चला जिससे भारी नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक राय सिंह ने मंगलवार को रोज की तरह दुकान बंद की और घर चला गया। जब बुधवार सुबह दुकान खोली तो सब कुछ जला पाया। इसके बाद देखा तो इन्वर्टर बैटरी सहित पूरी तरह जल चुका था और करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हो चुका था तो वहीं दुकान की सीलिंग इत्यादि उखड़ गई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुकान का मुआयना किया है। बैटरी फटने की वजह से आग लगी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!