Chamba : पारिवारिक विवाद बना वजह, 6 साल के बच्चे को नदी में फेंकने वाले आरोपी पिता ने पूछताछ में किए कई खुलासे

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Aug, 2026 10:46 AM

father who threw his 6 year old child into river has made several revelations

Chamba News : शराब के नशे में धुत्त होकर अपने 6 साल के मासूम बच्चे को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर...

Chamba News : शराब के नशे में धुत्त होकर अपने 6 साल के मासूम बच्चे को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। वहीं, घटना के तीन दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें नदी के तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

पारिवारिक विवाद बना वजह

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात की है। चंबा से करीब चार किलोमीटर दूर परेल में किराए के मकान में रहने वाला आरोपी हितेश कुमार निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार देर शाम वह शराब के नशे में धुत होकर अपने 6 साल के बेटे गगनदीप को लेकर परेल पुल पर पहुंचा और उसे नदी में धक्का दे दिया। पुलिस को आरोपी के कमरे से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें उसने घटना से जुड़ी बातें लिखी थीं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका पत्नी सारिका से लंबे समय से विवाद चल रहा है। पत्नी इस समय अपने मायके अमृतसर में छोटे बेटे के साथ रहती है। सोमवार को फोन पर हुए झगड़े के दौरान पत्नी ने बड़े बेटे गगनदीप को भी अपने साथ ले जाने की धमकी दी थी। इसी गुस्से में आकर हितेश ने गगनदीप को नदी में फेंक दिया और पत्नी को फोन कर कहा, "अब तुम बड़े बेटे को कभी अपने साथ नहीं ले जा सकोगी।"

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

पूछताछ में सामने आया कि बेटे को फेंकने के बाद आरोपी ने खुद भी दो बार नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। आरोपी की मां बबली ने भी बताया कि रात को जब उन्होंने हितेश को फोन किया था, तो उसने गगनदीप को नदी में फेंकने की बात कही थी। चंबा के एसपी विजय सकलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया था और मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी से विवाद की बात कही है, लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजहों का पूरी तरह खुलासा हो सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!