Kangra: कलयुगी पिता की हैवानियत का शिकार बनी नाबालिग बेटी...बच्चे काे दिया जन्म, जानें कैसे खुला राज

Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2026 06:01 PM

father commits dirty act his minor daughter

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना पुलिस थाना क्षेत्र में एक बेहद घिनौनी और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

भवारना (अतुल): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना पुलिस थाना क्षेत्र में एक बेहद घिनौनी और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए उसका यौन शोषण किया। इस अमानवीय कृत्य के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला तब उजागर हुआ जब 23 अप्रैल को पीड़िता स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टर ने जब उसका चैकअप किया तो पाया कि वह गर्भवती है। डॉक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलते ही मामला दर्ज किया और पीड़िता के बयान लिए। पीड़िता ने अपने ही पिता पर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया। बयानों के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!