Kangra: पूर्व सैनिक लीग धमेटा ब्लॉक कमेटी के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

Edited By Kuldeep, Updated: 31 May, 2025 07:43 PM

fatehpur ex servicemen election completed

पूर्व सैनिक लीग धमेटा ब्लॉक की वार्षिक बैठक धमेटा में हुई, जिसमें 120 पूर्व सैनिक व वीर नारियां उपस्थित रहीं। बैठक में पूर्व सैनिकों की भिन्न-भिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया।

फतेहपुर (ब्यूरो): पूर्व सैनिक लीग धमेटा ब्लॉक की वार्षिक बैठक धमेटा में हुई, जिसमें 120 पूर्व सैनिक व वीर नारियां उपस्थित रहीं। बैठक में पूर्व सैनिकों की भिन्न-भिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से वैल्फेयर ऑर्गेनाइजर सूबेदार बलवान सिंह भी आमंत्रित थे। इन्होंने लगभग 25 पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्यासों का मौक पर ही निराकरण किया।

इसके बाद धमेटा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का चुनाव पूर्व सैनिक लीग इकाई नूरपुर के सूबेदार (रिटा. प्रिंसीपल) नरेन्द्र पठानिया व उनकी कोर कमेटी की निगरानी में सर्वसम्मति से करवाया गया, जिसमें सूबेदार मेजर गोबिंद सिंह चेयरमैन, सूबेदार बलवीर सिंह उप चेयरमैन, सूबेदार किरपाल सिंह सचिव, ऑनरेरी कैप्टन बलवीर सिंह पठानिया कोषाध्यक्ष व सूबेदार सुनील स्वर्ण और कैप्टन देस राज डैलीगेट नियुक्त किए गए। इस मौके पर कैप्टन डीएन पठानिया, कैप्टन हरि सिंह व सूबेदार रकशपाल तथा नूरपुर इकाई के पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!