कोटला में ड्रोन से रखी जा रही नजर

Edited By prashant sharma, Updated: 10 May, 2021 11:25 AM

eye is being monitored by drone in kotla

पुलिस चौकी कोटला द्वारा कर्फ्यू में जनता पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरा का प्रयोग किया जा रहा है। कोटला चौकी द्वारा कोटला बाजार सहित पंचायतों इत्यादि में जनता पर नजर बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरा को उड़ाया जा रहा है।

कोटला (स.ह.) : पुलिस चौकी कोटला द्वारा कर्फ्यू में जनता पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरा का प्रयोग किया जा रहा है। कोटला चौकी द्वारा कोटला बाजार सहित पंचायतों इत्यादि में जनता पर नजर बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरा को उड़ाया जा रहा है। कोरोना काल के चलते कोरोना कर्फ्यू व धारा 144 लगाई गई है तथा ऐसे में इनका पालन करवाने के लिए ड्रोन कैमरा की सहायता ली जा रही है। रविवार को कोटला बाजार में ड्रोन के माध्यम से चैकिंग की गई, जिसमें किसी किस्म की कोई उल्लंघना नहीं पाई गई। एस.पी. कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू तथा धारा 144 की उल्लंघना करने वालों पर नजर रखने के लिए कोटला चौकी में ड्रोन कैमरा की सहायता ली जा रही है। अगर कोई उल्लंघना करता पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!