शहीद रोहिन का सदैव ऋणी रहेगा हर भारतवासी : अभिषेक राणा

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2020 06:34 PM

every indian always be indebted of martyr rohin kumar

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सैक्टर में शहीद हुए जिला हमीरपुर के खास गलोड़ निवासी 24 वर्षीय सिपाही रोहिन कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सैक्टर में शहीद हुए जिला हमीरपुर के खास गलोड़ निवासी 24 वर्षीय सिपाही रोहिन कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि शहीद रोहिन कुमार ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिए हर भारतवासी उनका सदैव ऋणी रहेगा तथा कांग्रेस पार्टी शहादत के इस परवाने के परिवार के साथ हमेशा साथ खड़ी है।
PunjabKesari, Abhishek Rana Image

उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की वीडियो कॉन्फ्रैंस रखी गई है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता विशेष रूप से भाग लेंगे व प्रदेश सोशल मीडिया के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
PunjabKesari, Congress Leader Image

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!