विद्युत बोर्ड चालक भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, अभ्यर्थी यहां करें चैक

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2022 05:53 PM

electricity board driver recruitment written exam result declared

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने 4 सितम्बर को प्रदेश में विभिन्न केंद्रों पर चालक (दैनिक भोगी आधार) के 82 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड की...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने 4 सितम्बर को प्रदेश में विभिन्न केंद्रों पर चालक (दैनिक भोगी आधार) के 82 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार उपरोक्त वैबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं और परिणाम डाऊनलोड कर इसका प्रिंट भी ले सकते हैं। विभिन्न श्रेणियों में ड्राइविंग कौशल परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक वैबसाइट पर ही दर्शाए गए हैं। इसके उपरान्त ड्राइविंग कौशल परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची शीघ्र ही उपरोक्त वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। ड्राइविंग कौशल परीक्षा की तारीख, स्थान और समय भी इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध होगा। ड्राइविंग कौशल परीक्षा के लिए कोई अलग/व्यक्तिगत कॉल लैटर नहीं भेजा जाएगा। बोर्ड ने सभी संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट को देखने की सलाह दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!