Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2026 12:10 PM

कांगड़ा जिला के उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत मझीन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां खेत में घास जलाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
ज्वालामुखी (नितेश): कांगड़ा जिला के उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत मझीन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां खेत में घास जलाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार डडल गांव, डाकघर मझीन, तहसील खुंडियां व जिला कांगड़ा की रहने वाली 65 वर्षीय कमला देवी पत्नी प्रेम चंद अपने खेत में मौजूद जंगली घास और झाड़ियों को जलाकर सफाई कर रही थी। इसी बीच अचानक आग अनियंत्रित हो गई और कमला देवी उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे बुरी तरह झुलस गईं।
हादसा होते ही आसपास के लोगों ने महिला को गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में देखा और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें