हैरोइन, शराब, नशीले कैप्सूल सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2020 10:39 PM

dumatal heroin alcohol intoxicating capsules recovered

थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया पर आधारित पुलिस टीम ने डमटाल इंदौरा मोड़ के पास स्थित ग्राऊंड में एक व्यक्ति सनी पुत्र राकेश कुमार गांव व डाकखाना भदरोया तहसील इंदौरा से 6.69 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की, जिस पर मुकद्दमा एनडीपीएस एक्ट...

डमटाल (कालिया): थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया पर आधारित पुलिस टीम ने डमटाल इंदौरा मोड़ के पास स्थित ग्राऊंड में एक व्यक्ति सनी पुत्र राकेश कुमार गांव व डाकखाना भदरोया तहसील इंदौरा से 6.69 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की, जिस पर मुकद्दमा एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना में दर्ज किया गया। वहीं एएसआई कुलदीप चंद पर आधारित पुलिस टीम ने संगेड़ पुल व सूरजपुर के मध्य स्कूटी सवार व्यक्ति शंकर लाल पुत्र चमन लाल निवासी छन्नी तहसील इंदौरा से 40000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की जिस पर आरोपी के खिलाफ  एक्साइज एक्ट के अधीन मुकद्दमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि मध्यरात्रि को एचसी राजेश कुमार पर आधारित टीम ने रांची मोड़ के पास 2 व्यक्तियों के कब्जे से 495 नशीले कैप्सूल व 3.1 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजन उर्फ  प्रिंस पुत्र जोगिंदर निवासी मोहटली व दूसरे आरोपी की पहचान अमन उर्फ  बिल्ला पुत्र हरबंस लाल निवासी मोहटली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत डमटाल थाना में मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!