DSP ज्वाली GC ठाकुर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By Ekta, Updated: 13 Aug, 2019 10:11 AM

dsp gyan chan in bribe

विजीलैंस धर्मशाला की टीम ने सोमवार को एस.सी./एस.टी. एक्ट के एक मामले को दबाने की एवज में 45 हजार रुपए रिश्वत लेते ज्वाली के डी.एस.पी. ज्ञान चंद ठाकुर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजीलैंस ने डी.एस.पी. को नूरपुर से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार...

नूरपुर (जिनेश): विजीलैंस धर्मशाला की टीम ने सोमवार को एस.सी./एस.टी. एक्ट के एक मामले को दबाने की एवज में 45 हजार रुपए रिश्वत लेते ज्वाली के डी.एस.पी. ज्ञान चंद ठाकुर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजीलैंस ने डी.एस.पी. को नूरपुर से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. ज्वाली ज्ञान चंद ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के तहत एस.सी./एस.टी. एक्ट के एक मामले को दबाने की एवज में 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था जोकि पिछले दिनों थाने में पहुंचा था।

पीड़ित शिकायतकत्र्ता ने विजीलैंस में सौंपी शिकायत में कहा था कि डी.एस.पी. ज्ञान चंद उन पर झूठा केस बना रहा है और 50 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जानकारी के मुताबिक डी.एस.पी. ज्वाली को इन दिनों नूरपुर के कार्यकारी डी.एस.पी. का कार्यभार भी दिया है। इस मामले में आरोपी ने डी.एस.पी. को 5 हजार रुपए एडवांस में दे दिए थे और सोमवार को उसने 45 हजार रुपए कैश के साथ शिकायतकत्र्ता को डी.एस.पी. कार्यालय नूरपुर में बुलाया था। यहां विजीलैंस टीम ने उसे 45 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धर लिया। मामले की पुष्टि एस.पी. विजीलैंस उत्तरी क्षेत्र अरुल कुमार ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!