हिमाचल में सूखे की स्थिति, मार्च में सामान्य से 62 प्रतिशत कम बरसे मेघ

Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2021 12:06 AM

drought conditions in himachal rain 62 percent less than normal in march

हिमाचल में एक बार फिर से सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस वर्ष मार्च महीने में सिर्फ 41.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह बारिश सामान्य से 62 प्रतिशत कम है। इससे पहले वर्ष 2018 में 3 साल पहले भी मार्च...

शिमला (राजेश): हिमाचल में एक बार फिर से सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस वर्ष मार्च महीने में सिर्फ 41.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह बारिश सामान्य से 62 प्रतिशत कम है। इससे पहले वर्ष 2018 में 3 साल पहले भी मार्च महीने में काफी कम बारिश हुई थी। इस दौरान सामान्य से 67 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बहुत कम बारिश हुई है। खासकर कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में सबसे कम बारिश हुई है। मार्च महीने में हिमाचल में 13 बार बारिश हुई। इनमें से सिर्फ 5 बार बड़े पैमाने पर बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में मार्च महीने के दौरान सबसे कम बारिश 2004 में दर्ज की गई थी। इस दौरान सिर्फ 0.5 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई।  यह बारिश सामान्य से 99 प्रतिशत कम थी। वहीं 2008 में भी बहुत कम बारिश दर्ज की गई थी। इस वर्ष में 4.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से .96 प्रतिशत कम थी। वहीं 2015 में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस वर्ष 190.8 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से 82 प्रतिशत ज्यादा थी।

आगामी एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम साफ  रहने से तापमान में बढ़ौतरी होने के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश के 7 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऊना जिला में सबसे ज्यादा 33.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!