Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jun, 2026 12:20 PM

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बगस्याड़-शिकावरी सड़क पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एलएनटी मशीन लेकर जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बगस्याड़-शिकावरी सड़क पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एलएनटी मशीन लेकर जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात को करीब 10.45 बजे घटित हुआ। ट्रक पर एक भारी-भरकम एलएनटी मशीन लदी हुई थी। बगस्याड़ शिकावरी सडक की चौड़ाई भी कम बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मार्ग की बदहाल स्थिति को देखते हुए ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति गाड़ी से उतरकर चालक को रास्ता दिखाने के लिए सड़क किनारे पैदल चल रहा था। जैसे ही ट्रक कांढी गांव से करीब 200 मीटर आगे पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक के ठीक पीछे एक कार चल रही थी, जिसमें स्थानीय निवासी तारा चंद सवार थे। उन्होंने तुरंत कांढी गांव में फोन कर सहायता मांगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, गंभीर हालत में घायल चालक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बगस्याड़ अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोष कुमार (38 वर्ष), पुत्र हेम सिंह, निवासी गांव गैहरा (सरकाघाट, मंडी) के रूप में हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस संदर्भ में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें