कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल, खुंखार तेंदुए से भिड़कर बचाई मालिक की जान

Edited By Vijay, Updated: 22 Oct, 2019 07:39 PM

dog saves owner s life by fighting leopard

एक तरफ जहां इंसान द्वारा चंद सिक्कों की खातिर ईमान दांव पर लगाकर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं तो वहीं बेजुबान जानवर वफादारी की मिसाल पेश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय नाहन में सामने आया है।

नाहन: एक तरफ जहां इंसान द्वारा चंद सिक्कों की खातिर ईमान दांव पर लगाकर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं तो वहीं बेजुबान जानवर वफादारी की मिसाल पेश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय नाहन में सामने आया है। यहां विक्रम कैसल के समीप अपने मालिक को बचाने की खातिर कुत्ता खुंखार तेंदुए से भिड़ गया और अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार मोहन सिंह खेत में अपने कुत्ते के साथ गया था। इसी दौरान जंगल से एक कक्कड़ आया और दूसरी तरफ भाग गया। कक्कड़ के पीछे तेंदुआ लगा था और वह भी खेत में आ पहुंचा। इस दौरान कक्कड़ तो भाग गया लेकिन तेंदुआ मोहन सिंह पर झपट पड़ा।
PunjabKesari, Family in Forest Image

कुत्ते कों जबड़ों में जकड़ कर जंगल में ले गया तेंदुआ

यह देखकर मालिक को बचाने के लिए कुत्ता तेंदुए पर टूट पड़ा। कुत्ते ने तेंदुए का जमकर मुकाबला किया, आखिरकार तेंदुए ने कुत्ते को पीठ से अपने जबड़ों में जकड़ लिया और जंगल की तरफ लेकर भाग गया। मोहन सिंह के बेटे विनित ने बताया कि उन्होंने 4 साल पहले कुत्ता (बु्रनो) पाला था। तब से लेकर वह परिवार का एक हिस्सा था। वहीं वन विभाग नाहन के बीओ देवेंद सिंह ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!