आपदा पीड़ितों को भी चयन के आधार पर ही मुआवजा देती थी कांग्रेस: सत्ती

Edited By Ekta, Updated: 23 Oct, 2019 10:07 AM

disaster victims were also compensated on the basis of congress satti

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना सदर हलके के विभिन्न आपदाओं के पीड़ितों और बीमारी से जूझ रहे लोगों को उपचार में मदद के लिए राहत राशि के चैक दिए। सत्ती ने करीब 20 पीड़ितों को 5 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करते हुए कहा कि भाजपा का एजैंडा जहां...

ऊना (विशाल): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना सदर हलके के विभिन्न आपदाओं के पीड़ितों और बीमारी से जूझ रहे लोगों को उपचार में मदद के लिए राहत राशि के चैक दिए। सत्ती ने करीब 20 पीड़ितों को 5 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करते हुए कहा कि भाजपा का एजैंडा जहां प्रदेश का समग्र विकास करना है, वहीं आपदा पीड़ितों, असहायों और बेसहारों को मदद देना भी है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय तो मदद भी चुनिंदा लोगों को दी जाती थी लेकिन जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण को कृतसंकल्प है। सत्ती ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय आपदा पीड़ितों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को दिया जाने वाला पैसा पानी की तरह बहाया गया। मदद देने के लिए भी लोगों को चुना जाता था, जिसमें कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित या आपदाओं से ग्रस्त लोगों की तरफ ध्यान देना तो दूर, उनकी तरफ देखा तक नहीं जाता था। खुद को लोगों के मसीहा कहलाने वाले कांग्रेस नेता भी सब कुछ देखकर आंखें मूंदे बैठे रहते थे लेकिन प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही हालात भी बदल गए हैं।

लोगों को दलगत राजनीति को परे रखकर मदद दी जा रही है। इसमें न तो कांग्रेस की तरह भाई-भतीजावाद की नीति को अपनाया जा रहा है और न ही किसी अपने को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा जा रहा है। भाजपा का लक्ष्य सदैव जनसेवा रहा है। पीड़ितों और लाचारों का उत्थान भाजपा का एजैंडा रहा है, जिसे डंके की चोट पर लागू किया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!