kangra: धर्मशाला में विजीलैंस के समक्ष पेश हुए विधायक सुधीर, 2 घंटे पूछताछ

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Aug, 2026 05:56 PM

dharamshala vigilance interrogation

आय से अधिक संपत्ति मामले और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में पूर्व मंत्री व धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा मंगलवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विजीलैंस धर्मशाला के समक्ष पेश हुए।

धर्मशाला (सुनील): आय से अधिक संपत्ति मामले और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में पूर्व मंत्री व धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा मंगलवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विजीलैंस धर्मशाला के समक्ष पेश हुए। वह सुबह विजीलैंस कार्यालय पहुंचे, जहां दोपहर 11.50 बजे से 2 बजे तक करीब 2 घंटे से अधिक समय तक उनसे सघन पूछताछ चली। इस दौरान हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। विजीलैंस दफ्तर के बाहर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता हाथों में काली पट्टियां बांधकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। पूछताछ के दौरान विधायक ने अपनी पैतृक संपत्ति, निर्माण कार्य, बैंक लेन-देन और आयकर रिटर्न से जुड़े तथ्य जांच अधिकारियों के समक्ष रखे। लगभग 2 घंटे हुई पूछताछ में विजीलैंस की तरफ से 30 से अधिक प्रश्नों का जवाब मांगा गया।

पैतृक जमीन और शेयरों के लेन-देन पर दी सफाई
सुधीर शर्मा ने पूछताछ के बाद बताया कि विजीलैंस के पास उनकी संपत्ति की अधूरी जानकारी थी, जिसे स्पष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पैतृक भूमि की बिक्री से जुड़ी केवल 2 रजिस्ट्रियों का ब्यौरा एजैंसी के पास था, जबकि असल में 14 रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसके अलावा डीमैट अकाऊंट के जरिए बेचे गए शेयरों और उससे प्राप्त राशि पर नियमानुसार जमा किए गए आयकर का पूरा ब्यौरा तथा बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड भी सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से वह लगातार चुनावी हलफनामों में अपनी आय और संपत्ति का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करते आ रहे हैं।

मुझे किसी जांच का डर नहीं : सुधीर
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि विकास और रोजगार के मोर्चे पर विफल रहने के बाद अब ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष पर झूठे मुकद्दमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद को कुर्सी पर अमर मान बैठे हैं और पुलिस बल का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में राजनीतिक बदले की जो नई परंपरा शुरू की जा रही है, उसके आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे। सुधीर ने कहा कि सरकार केवल वीरभद्र सिंह के समय के मंत्रियों को निशाना बना रही है। मुझे किसी जांच का डर नहीं है, सभी तथ्य पूरी तरह पारदर्शी हैं। कुछ दस्तावेज मामले से संबंधित विजीलैंस को दे दिए हैं तथा कुछ बाद में सौंप दिए जाएंगे।

विजीलैंस कार्यालय में राजनीतिक ताकत दिखाने की क्या जरूरत : जग्गी
नगर निगम के पूर्व मेयर व कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के विजीलैंस थाने में पेश होने के दौरान महिला मंडलों की महिलाओं को वाहनों के माध्यम से धर्मशाला लाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा महिला मंडलों की भोली-भाली महिलाओं को गुमराह कर इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। जग्गी ने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि को किसी जांच के सिलसिले में विजीलैंस कार्यालय में पेश होना है तो उसे अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए भीड़ जुटाने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को गाड़ियों में भरकर विजीलैंस थाने के बाहर लाकर विधायक सुधीर शर्मा भीड़ के माध्यम से जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!