Kangra: ज्वालामुखी की पार्किंग में 1 घंटे के वसूले जा रहे 100 रुपए, ठेकेदार को नोटिस

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Sep, 2026 07:26 PM

jwalamukhi parking 100 rupees

ज्वालामुखी की पार्किंग में लूट का खुला खेल खेला जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में बैठे उच्च अधिकारियों के पास पार्किंग के तय दामों को देखने का समय तक नहीं है ऐसे में यहां बड़ी ही चालाकी से तय दर कीमतों को बोर्ड से मिटा दिया गया है।

ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालामुखी की पार्किंग में लूट का खुला खेल खेला जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में बैठे उच्च अधिकारियों के पास पार्किंग के तय दामों को देखने का समय तक नहीं है ऐसे में यहां बड़ी ही चालाकी से तय दर कीमतों को बोर्ड से मिटा दिया गया है। इसके तहत पार्किंग से रेट लिस्ट गायब है। सिर्फ एक घंटे के ही पार्किंग में कार खड़ा करने के 100 रुपए दाम वसूले जा रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि ज्वालामुखी बस अड्डा के साथ एक पार्किंग में एक घंटे तक कार पार्क करने के 100 रुपए वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु अन्य पार्किंग स्थलों से अक्सर अनजान होते हैं इसलिए मंदिर आने जाने में सुविधा के कारण इस पार्किंग में वाहन लगा कर मनमाने दाम देने को मजबूर हो जाते हैं।

बता दें कि पार्किंग के पास नगर परिषद द्वारा जो पार्किंग कि तय राशि का बोर्ड लगा रखा है उस बोर्ड पर कार पार्किंग की तय दर को बड़ी चालाकी से मिटा दिया गया है ताकि श्रद्धालु भ्रमित हो जाएं। इसी का फायदा उठा कर पार्किंग वाले मनमाने दाम वसूल रहे हैं जो कि सरासर गलत है। इस मामले को लेकर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने कहा कि पार्किंग में फीस वसूली की शिकायत उनके पास पहुंची थी। निगम ने तुरंत एक्शन लेते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी किया है, साथ ही उसे श्रद्धालु को पैसे वापस देने की बात कही है। पार्किंग में लगे बोर्डों के साथ किसी भी तरह की लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने पर ठेकेदार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना न घटे इसे लेकर ठेकेदार को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

सुलझा लिया है मामला : एसडीएम
इस बारे एसडीएम ज्वालामुखी संजीव शर्मा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा मेयर साहब के साथ मामला सुलझा दिया गया है तथा आगामी कार्यवाही के आदेश पारित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!