Kangra: 3 जुलाई से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की सप्लीमैंट्री परीक्षाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jun, 2026 08:17 PM

dharamshala supplementary examinations

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मैट्रिक और जमा दो श्रेणी के नियमित अभ्यर्थियों के लिए अनुपूरक (सप्लीमैंट्री) परीक्षाओं का आयोजन 3 जुलाई से किया जा रहा है।

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मैट्रिक और जमा दो श्रेणी के नियमित अभ्यर्थियों के लिए अनुपूरक (सप्लीमैंट्री) परीक्षाओं का आयोजन 3 जुलाई से किया जा रहा है। मैट्रिक की परीक्षाएं 3 से 10 जुलाई और जमा दो की परीक्षाएं 3 से 16 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएंगी, जिनका विस्तृत कार्यक्रम बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध है। इन परीक्षाओं में कंपार्टमैंट, इंप्रूवमैंट, एडीशनल सब्जैक्ट, डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर और बोर्ड नियमों के तहत आने वाले अन्य परीक्षार्थी शामिल होंगे।

सभी परीक्षाएं प्रातः कालीन सत्र में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा विशेष अवसर प्रदान किया गया है या जिन्होंने पूर्व में परीक्षा न दे पाने के कारण आवेदन किया था, वे भी अपनी पात्रता की पुष्टि कर तय समय पर परीक्षा केंद्रों में पहुंचना सुनिश्चित करें। छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने जिला व श्रेणीवार हैल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष धर्मशाला डॉ. राजेश शर्मा कहना है कि बोर्ड द्वारा परीक्षाओं के सुचारू, पारदर्शी एवं सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हैल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचना सुनिश्चित करें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!