Kangra: पश्चिमी सेना कमांडर ने युद्ध स्मारक धर्मशाला में शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Apr, 2025 10:17 PM

dharamshala martyr tribute

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में युद्ध स्मारक में आयोजित एक समारोह में, पश्चिमी कमान के जीओसी -इन-सी लैफ्टिनैंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में युद्ध स्मारक में आयोजित एक समारोह में, पश्चिमी कमान के जीओसी -इन-सी लैफ्टिनैंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना कमांडर ने भारतीय सेना की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की।

वीरों की अदम्य भावना के प्रति गहरा सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध स्मारक एक प्रतिष्ठित राज्य स्मारक है, जिसे 28 सितम्बर, 1977 को कमीशन किया गया था। यह स्मारक भारत के युवाओं के लिए सेवा के महान आह्वान को अपनाने, राष्ट्र की अखंडता और सम्मान की रक्षा करने के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक प्रशासन अधिकारियों, सेवारत सैन्य कर्मियों और दिग्गजों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!