Kangra: सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी टिप्पणियों को लेकर पूर्व CPS नीरज भारती को कारण बताओ नोटिस

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jun, 2026 09:53 PM

dharamsala cps notice

जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों को लेकर ज्वाली निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज भारती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों को लेकर ज्वाली निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज भारती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से नीरज भारती विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर ऐसी टिप्पणियां और वक्तव्य प्रकाशित कर रहे हैं, जो वर्तमान कांग्रेस सरकार तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नीतियों, निर्णयों और संगठनात्मक हितों के प्रतिकूल प्रतीत होते हैं। नोटिस में कहा गया है कि इस प्रकार की गतिविधियां पार्टी अनुशासन, संगठनात्मक एकता तथा सार्वजनिक छवि के लिए हानिकारक हैं।

कांग्रेस नेतृत्व ने अपेक्षा जताई है कि वरिष्ठ पदाधिकारी होने के नाते पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सामूहिक निर्णयों का सम्मान किया जाना चाहिए तथा सार्वजनिक मंचों पर ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए, जिनसे पार्टी की प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी ने नीरज भारती को नोटिस प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी संविधान एवं अनुशासनात्मक नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जा सकती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि यह नोटिस संगठन में अनुशासन, गरिमा और एकता बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!