Edited By Vijay, Updated: 13 May, 2023 06:32 PM

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के परिणाम सामने आ रहे हैं। हिमाचल से जीत का सिलसिला शुरू हुआ, वह कर्नाटक पहुंच गया है।
ऊना (सुरेन्द्र): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के परिणाम सामने आ रहे हैं। हिमाचल से जीत का सिलसिला शुरू हुआ, वह कर्नाटक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्थानीय मुद्दों को तरजीह दी है। कांग्रेस के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से चुनाव में मुद्दों को गौण किया, धर्म, क्षेत्रवाद, जातिवाद को आगे बढ़ाने का काम किया, जनता ने उसे नकार दिया है और बुरी तरह से भाजपा की हार हुई है। उन्होंने कहा कि पूरा चुनाव जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के नाम पर लड़ा उससे अब तय किया जा सकता है कि प्रधानमंत्री कैसे अपना करिश्मा खो रहे हैं।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मणिपुर में हिंसा हो रही है। प्रधानमंत्री उस पर काबू नहीं पा रहे हैं और चुनावों में वोट मांगने में व्यस्त रहे हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस प्रकार से कांग्रेस के नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए मेहनत की है उसका परिणाम है की शानदार जीत हुई है। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के चुनाव प्रचार में हिमाचल को लेकर चुटकियां लीं, जनता ने उनकी हर बात को नकार दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here