Kangra: आपदा में केंद्र ने हिमाचल को ठगा, नहीं मिले 1500 करोड़ रुपए : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Aug, 2026 08:11 PM

dehra himachal thaga

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को डाडासीबा में आयोजित मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण एवं मछुआरा सम्मेलन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

देहरा (सेठी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को डाडासीबा में आयोजित मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण एवं मछुआरा सम्मेलन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2024 में हिमाचल में आई आपदा के दौरान केंद्र ने 1500 करोड़ रुपए देने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह राशि प्रदेश को उपलब्ध नहीं करवाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करते हुए गरीबों की आवाज सुनी है। आईआरडीपी का नए सिरे से चयन करने पर करीब 90 हजार ऐसे गरीब परिवार सामने आए, जो पहले कभी योजना में शामिल नहीं हो पाए थे। सरकार ने इन परिवारों का चयन कर उन्हें उनका हक दिलाया है। उन्होंने कहा कि ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना के तहत करीब दो लाख परिवारों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

इनमें 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को सरकार की ओर से 1500 रुपए दिए जाएंगे। नेपाल में आई त्रासदी के बीच हिमाचल के लोगों के फंसे होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धि का जिक्र करते हुए सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार के समय हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान पर था, जबकि अब प्रदेश पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

भाजपा सरकार के समय करीब पांच हजार बीघा जमीन कौड़ियों के भाव देने की डील की
बद्दी में जमीन से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय करीब पांच हजार बीघा जमीन कौड़ियों के भाव देने की डील की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले की जांच करवाकर डील को रद्द करने की दिशा में कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीब, किसान, मछुआरे और आम जनता के हितों को प्राथमिकता दे रही है और व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ईमानदार कार्यप्रणाली भाजपा को रास नहीं आ रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!