Kangra: सीएम ने देहरा में 200 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Aug, 2026 09:14 PM

dehra cm foundation stone laying

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा दौरे के दौरान करीब 200 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए।

देहरा (राजीव): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा दौरे के दौरान करीब 200 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इनमें लोक निर्माण विभाग की 105.91 करोड़ रुपए तथा जल शक्ति विभाग की 94.58 करोड़ रुपए की योजनाएं शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के तहत 41 करोड़ रुपए की लागत से ढलियारा में बनने वाले राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल, 15.04 करोड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन, 41.36 करोड़ की पुलिस लाइन, 7.59 करोड़ की लागत से नगर परिषद कार्यालय, वैंडर मार्कीट व पार्किंग तथा 91 लाख रुपए के एसपी आवासीय परिसर का शिलान्यास किया गया।

इसी तरह जल शक्ति विभाग की छह योजनाओं का भी शिलान्यास हुआ। इनमें 19.87 करोड़ रुपए की केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश देहरा परिसर के लिए पेयजल आपूर्ति योजना, 21.85 करोड़ रुपए की विभिन्न पंचायतों की पेयजल आपूर्ति प्रणाली में सुधार योजना तथा 45.46 करोड़ रुपए की ब्यास नदी से विभिन्न पंचायतों की पेयजल योजनाओं के स्रोतों के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रमुख है। इसके अलावा देहरा नगर के अवशिष्ट क्षेत्र को मल निकासी योजना से जोड़ने, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता के आवासीय परिसर तथा देहरा में फायर हाइड्रैंट स्थापित करने की योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!