Himachal: 6 माह पहले खोया बेटा...अब बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2026 01:27 PM

death of woman under suspicious circumstances

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के डियारा सैक्टर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के डियारा सैक्टर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह कथित तौर पर नशे की ओवरडोज बताई जा रही है। 

मृतका की पहचान शगुन (29) पुत्री विजय कुमार निवासी मकान नंबर 173, वार्ड नंबर-9, डियारा सैक्टर (बिलासपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को शगुन घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता एम्स बिलासपुर में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। शाम के समय जब वे काम से वापस घर पहुंचे, तो उन्होंने शगुन को कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। बदहवास परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

2 मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
शगुन की मौत से उसके दो मासूम बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब गया है। बताया जा रहा है कि शगुन पिछले करीब 5-6 वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी और अपने माता-पिता के साथ ही जीवन यापन कर रही थी। उसके दो बच्चे ( 10 साल का बेटा और 6 साल की बेटी) हैं, जिनके सिर से अब हमेशा के लिए मां का साया उठ गया है। महज 6 महीने पहले ही शगुन के इकलौते भाई की भी मौत हो गई थी। बेटे के जाने के गम से माता-पिता अभी बाहर निकले भी नहीं थे कि अब बेटी की संदिग्ध मौत ने इस परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
अस्पताल से सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मौत का असली कारण क्या था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। वहीं एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!