Bilaspur: शादी से एक दिन पहले लड़के वालों ने रख दी ऐसी डिमांड कि टूट गया रिश्ता, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2026 06:39 PM

dowry case in bilaspur

बिलासपुर शहर में एक बेटी के सपने उस वक्त टूट गए जब शादी से ठीक पहले दहेज की मांग को लेकर रिश्ता टूट गया। महीनों से चल रही तैयारियां, सजा हुआ मंडप और मेहमानों की चहल-पहल देखते ही देखते मायूसी में बदल गई।

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर शहर में एक बेटी के सपने उस वक्त टूट गए जब शादी से ठीक पहले दहेज की मांग को लेकर रिश्ता टूट गया। महीनों से चल रही तैयारियां, सजा हुआ मंडप और मेहमानों की चहल-पहल देखते ही देखते मायूसी में बदल गई। पीड़ित पक्ष की ओर से इस बारे में थाना सदर में शिकायत करवाई गई है।

पीड़ित पक्ष बिलासपुर शहर का एक सभ्रांत परिवार है। शिकायत में पीड़ित लड़की के पिता ने कहा कि शादी की हर तैयारी पूरी कर ली थी तथा गत 10 मई को शादी थी। शादी के लिए उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर समारोह की व्यवस्था की थी। आराेप लगाया कि शादी से एक दिन पहले वर पक्ष की ओर से दहेज की मांग की गई जिसके तहत फ्लैट और गाड़ी की मांग रख दी गई। जब उन्होंने मांग पूरी नहीं की तो वर पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा। शिकायत में कहा गया कि शादी की तैयारियों पर करीब 30-40 लाख रुपए खर्च किए गए थे और रस्मों के दौरान सोने के जेवरात भी दिए गए थे। अचानक रिश्ता टूटने से परिवार को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का बड़ा झटका लगा।

बुद्धिजीवी वर्ग ने पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की सराहना की है। उनका कहना है कि दहेज के लालचियों के साथ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि अन्य दहेज लोभियों को सबक मिल सके और वे किसी गरीब की बेटी के सपनों के साथ खिलवाड़ न कर सकें। इस घटना से एक बार फिर सवाल खड़ा होने लग पड़ा है कि आधुनिक समाज की बात करने वाले लोग आखिर कब दहेज जैसी कुप्रथा से बाहर निकलेंगे। 

उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सदर थाना में दहेज प्रतिषेध अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!