Weather Update: मध्यम स्थानों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 12 May, 2026 10:54 PM

shimla weather bad

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। जहां कुछ ऊंचाइयों वाले क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई है, वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि देखी गई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। जहां कुछ ऊंचाइयों वाले क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई है, वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि देखी गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें केलांग में सर्वाधिक 3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। चम्बा में 1 मिलीमीटर बारिश हुई। भुंतर और कल्पा में बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी शिमला में तापमान 24.5 डिग्री, सुंदरनगर में 33.5 और मंडी में 33.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 14 से 16 मई तक इन 3 दिनों के दौरान भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!