शादी में आए व्यक्ति की मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत

Edited By Vijay, Updated: 15 Oct, 2019 07:12 PM

death of person during marriage

जवालामुखी थाना के अंतर्गत बोहन में शादी समारोह में आए व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राकेश कुमार (35) पुत्र प्रकाश चंद निवासी कनेड, डाकघर घ्याना कलां, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

ज्वालामुखी (नितेश): जवालामुखी थाना के अंतर्गत बोहन में शादी समारोह में आए व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राकेश कुमार (35) पुत्र प्रकाश चंद निवासी कनेड, डाकघर घ्याना कलां, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। शादी का माहौल उस समय गमगीन हो गया जब व्यक्ति की मौत का समाचार मिला। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने ससुराल पक्ष में शादी में परिवार सहित आया हुआ था। इसी बीच शादी में उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह नीचे गिर गया।

आनन-फानन में उसे स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर आई पुलिस ने रिश्तेदारों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले की पुष्टि डी.एस.पी. तिलक राज ने की है। उन्होंने बताया कि धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है व शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!