मनाली वोल्वो बस स्टैंड के पास ब्यास नदी से शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2022 06:25 PM

deadbody recovered from beas river near manali volvo bus stand

मनाली पुलिस ने वोल्वो बस स्टैंड के पास ब्यास नदी किनारे एक व्यक्ति का अज्ञात शव बरामद किया है जोकि कुछ दिन पुराना लग रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मुंह कीचड़ में होने के कारण चेहरे का कुछ भाग गल गया है। ब्यास नदी किनारे शव मिलने...

मनाली (ब्यूरो): मनाली पुलिस ने वोल्वो बस स्टैंड के पास ब्यास नदी किनारे एक व्यक्ति का अज्ञात शव बरामद किया है जोकि कुछ दिन पुराना लग रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मुंह कीचड़ में होने के कारण चेहरे का कुछ भाग गल गया है। ब्यास नदी किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने नदी किनारे से शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद मनाली थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने नदी किनारे से शव बरामद किया है, जिसे शिनाख्त के लिए मनाली के शव गृह में रखा है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त की जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!