Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2022 06:33 PM

हमीरपुर जिला के बड़सर की ग्राम पंचायत कुलहेड़ा के सुल्हाड़ी गांव के समीप जंगल में रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे पर पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान पालमपुर निवासी सुधीर चोपड़ा के रूप में गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पंचायत...
बिझड़ी (सुभाष): हमीरपुर जिला के बड़सर की ग्राम पंचायत कुलहेड़ा के सुल्हाड़ी गांव के समीप जंगल में रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे पर पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान पालमपुर निवासी सुधीर चोपड़ा के रूप में गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पंचायत द्वारा मामले बारे सूचित करने के बाद पुलिस चौकी बिझड़ी से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की जेब में रखे दस्तावेज खंगाले, जिसके आधार पर परिजनों से संपर्क हो पाया। मौके पर पहुंचे परिजनों के बयान दर्ज करवाने के उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान था और 10 तारीख से घर से लापता था, जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना पालमपुर में दर्ज करवाई हुई थी। पुलिस ने इस मामले में करवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत कुलेहड़ा के उपप्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड पंच ने मुझे फोन पर सूचना दी कि जंगल में एक पालमपुर नंबर की कार खड़ी है और साथ में पेड़ पर एक अनजान व्यक्ति की शव फंदे से लटका हुआ। इसकी सूचना पुलिस चौकी बिझड़ी को दी। पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन शुरू की और मृतक की जेब में पड़े कुछ दस्तावेज खंगाले तो पाया कि मृतक पालमपुर निवासी है। वहीं इस बारे में डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने बताया कि कुलहेड़ा में एक शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान सुधीर चोपड़ा के रूप में हुई है। परिजनों को मौका-ए-वारदात पर बुलाकर आगामी कारवाई शुरू की गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here