मंडी के रंधाड़ा में किन्नौर के व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2020 10:34 PM

deadbody of person from kinnaur found hanged

कर्फ्यू के दौरान सदर के रंधाड़ा में किन्नौर के एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। शव की पहचान टापरी निवासी त्रिलोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर एक बैग मिला है, जिसमें पैसों से भरा पर्स व दवाइयां हैं। मंडी पुलिस ने इसकी सूचना किन्नौर...

मंडी (ब्यूरो): कर्फ्यू के दौरान सदर के रंधाड़ा में किन्नौर के एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। शव की पहचान टापरी निवासी त्रिलोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर एक बैग मिला है, जिसमें पैसों से भरा पर्स व दवाइयां हैं। मंडी पुलिस ने इसकी सूचना किन्नौर पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद लोगों ने मंडी-रिवालसर मार्ग पर रंधाड़ा के समीप पेड़ से एक शव लटका देख पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया है कि त्रिलोक कुमार स्वस्थ था और कहीं काम से 23 मार्च को निकला था, ऐसे में अब आत्महत्या के इस मामले में कोई कारण सीधे तौर पर पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मंडी में रख दिया है और परिजनों को सूचित कर बुलाया गया है। एडीशनल एसपी मंडी पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि त्रिलोक रंधाड़ा कैसे पहुंचा और उसने खुद फंदा लगाया है या फिर किसी ने मार कर फंदे से लटका दिया था, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!