Edited By Kuldeep, Updated: 24 May, 2026 12:55 PM

डाडासीबा क्षेत्र के गांव गुराला स्थित नाग मंदिर में धार्मिक आयोजन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया।
डाडासीबा (सुनील): डाडासीबा क्षेत्र के गांव गुराला स्थित नाग मंदिर में धार्मिक आयोजन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। घटना के समय मंदिर परिसर में ग्रामीण रोट चढ़ाने और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियां अचानक भड़क गईं और लोगों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।