जब अवैध खनन पर शिकंजा कसने ब्यास नदी में उतर गई दबंग महिला अफसर

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2020 05:37 PM

dabang female officer action on illegal mining

सुजानपुर में एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हर कोई इस दबंग महिला अफसर के खौफ से कांप रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीम सुजानपुर ने पंचायत जंगल और बैरी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्यास...

हमीरपुर (अरविंदर): सुजानपुर में एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हर कोई इस दबंग महिला अफसर के खौफ से कांप रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीम सुजानपुर ने पंचायत जंगल और बैरी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्यास नदी में अवैध खनन करता एक ट्रैक्टर दिखाई दिया। महिला अफसर ने उस ट्रैक्टर के चालक को पकड़ने की ठान ली और कोई अन्य रास्ता न होने के कारण अपनी टीम के साथ पैदल ही ब्यास नदी में उतर गईं।
PunjabKesari, SDM with Team Image

महिला अफसर ने पानी के पास पहुंचने पर जूते उताकर हाथ में थामे और नदी पार कर ट्रैक्टर के पास पहुंच गईं। एसडीएम को वहां आता देख ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया लेकिन एसडीएम ने ट्रैक्टर के ऊपर लिखे नंबर पर फोन करके तमाम जानकारी जुटाई और फिर उसके बाद अवैध खनन करने की एवज में उसका चालान किया। एसडीएम ने मामला खनन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
PunjabKesari, Tractor Trolley Image

वहीं एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। मौके पर 10 हजार रुपए जुर्माना करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें उनके पास पहुंच रही थीं, जिस पर यह कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने कहा यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!