रिपोर्ट तैयार होते ही जदरांगल में शुरू होगा सी.यू. का काम

Edited By prashant sharma, Updated: 05 Dec, 2021 12:35 PM

cu will start in jadarangal as soon as the report is ready work of

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के लिए धर्मशाला के जदरांगल में चिन्हित भूमि की जूलॉजिकल रिपोर्ट तैयार होते ही कार्य शुरू होगा। जूलॉजिकल सर्वे की टीम लगातार रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हुई है।

धर्मशाला (ब्यूरो) : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के लिए धर्मशाला के जदरांगल में चिन्हित भूमि की जूलॉजिकल रिपोर्ट तैयार होते ही कार्य शुरू होगा। जूलॉजिकल सर्वे की टीम लगातार रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हुई है। जदरांगल में सी.यू. के निर्माण को लेकर विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया भी विशेष रूचि दिखा रहे हैं। यही कारण है कि जूलॉजिकल सर्वे ऑफ  इंडिया कोलकाता की टीम को जदरांगल में सी.यू. के निर्माण के लिए भूमि की दक्षता को परख रही है। विधायक विशाल नैहरिया ने बताया कि जूलॉजिकल सर्वे की टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट को जिला प्रशासन को सौंप देगी। रिपोर्ट मिलते ही जदरांगल में सी.यू. भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौर रहे कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के लिए धर्मशाला के जदरांगल में जमीन को चिन्हित किया गया है, लेकिन जूलॉजिकल सर्वे की टीम ने कुछ आपत्तियां दर्ज की थी। लेकिन जदरांगल में सी.यू. निर्माण के लिए सर्वे टीम ने दोबारा जदरांगल पहुंची और जूलॉजिकल सर्वे किया, जिसकी जल्द ही रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट के मिलते ही धर्मशाला में सी.यू. के कैंपस का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!