चंडीगढ़-मनाली NH पर पहाड़ी में आईं दरारें, प्रशासन ने जारी किया Alert

Edited By Vijay, Updated: 25 Jun, 2019 11:03 PM

cracks in on chandigarh manali nh

चंडीगढ़-मनाली एन.एच. पर मंडी-कुल्लू के बीच बारिश शुरू होते ही कभी भी डयोड में पहाड़ी धंस सकती है। यहां रात के समय सावधानी से चलने के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ी धंसने का क्रम ऐसा ही रहा तो यहां दूसरा कोटरोपी हादसा होने का अंदेशा बना...

मंडी: चंडीगढ़-मनाली एन.एच. पर मंडी-कुल्लू के बीच बारिश शुरू होते ही कभी भी डयोड में पहाड़ी धंस सकती है। यहां रात के समय सावधानी से चलने के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ी धंसने का क्रम ऐसा ही रहा तो यहां दूसरा कोटरोपी हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हो सकता है। बता दें कि इस मार्ग पर फोरलेन कटिंग की वजह से पंडोह से हणोगी के बीच पहाड़ी खिसकना शुरू हो गई है और मंगलवार को यहां देर शाम पहाड़ी में दरारें देखी गईं, जिसके बाद प्रशासन ने यहां एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। अगर समय रहते फोरलेन कंपनी ने यहां सड़क किनारे डंगा नहीं लगाया तो पूरी पहाड़ी सबसे व्यस्त इस मार्ग पर कभी भी आ सकती है, जिससे यहां कई दिन यातायात बंद हो सकता है।

पहाड़ी के ऊपर स्थित घर करवाए खाली

प्रशासन ने पहाड़ी दरकने के बाद एहतियात के तौर पर पहाड़ी पर बने घर खाली करवा दिए हैं और लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। एस.डी.एम. सन्नी शर्मा ने कहा कि डयोड में पहाड़ी में दरार आने के बाद पहाड़ी के ऊपर घरों को खाली करवाया गया है तथा हम यहां स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। कंपनी की मशीनरी तैनात की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!