शराब पीकर गाड़ी चलाना 4 लोगों को पड़ा महंगा, कोर्ट ने जुर्माने के साथ सुनाई ये सजा

Edited By Vijay, Updated: 21 Sep, 2019 10:26 PM

court punished the 4 people in drink and drive case

शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में 4 लोगों को पालमपुर कोर्ट ने शनिवार को जेल भेजा है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। ऐसे लोगों को कोर्ट से भी जुर्माने के साथ-साथ जेल भेजने की सजा हुई है।

पालमपुर (मुनीष दीक्षित): शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में 4 लोगों को पालमपुर कोर्ट ने शनिवार को जेल भेजा है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। ऐसे लोगों को कोर्ट से भी जुर्माने के साथ-साथ जेल भेजने की सजा हुई है। कुछ समय में ही कई लोगों को ऐसी सजा मिल चुकी है। शनिवार को भी एडीशनल चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्टे्रट कनिका चावला की अदालत ने 4 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में जुर्माने के साथ-साथ जेल की सजा सुनाई।

इसमें आंचल शर्मा व सुरिंद्र कुमार को 1-1 हजार रुपए जुर्माने के साथ 3 दिन की जेल की सजा, विजय कुमार को 1500 जुर्माने के साथ 5 दिन की जेल की सजा तथा संजीव को 1500 रुपए जुर्माने के साथ 4 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है। डीएसपी अमित शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत चालान किए थे, चालान को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से 4 लोगों को जुर्माने और जेल की सजा सुनाई गई है। इस मुहिम के बाद शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों में भी कमी आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!