खाली सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग आज

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 04 Dec, 2020 12:02 PM

counseling today to fill vacant seats

राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय धर्मशाला में एमबीए/एमसीए की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग 4 दिसम्बर को की जाएगी। काउंसलिंग महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश शर्मा ने कहा कि जिन...

धर्मशाला (नवीन): राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय धर्मशाला में एमबीए/एमसीए की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग 4 दिसम्बर को की जाएगी। काउंसलिंग महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश शर्मा ने कहा कि जिन अभ्यार्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया है और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1550 रुपए (अनारक्षित वर्ग) व 1400 रुपए (आरक्षित वर्ग) की फीस भी जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यार्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3 हजार के अतिरिक्त एमबीए/एमसीए के महाविद्यालय को देय सभी शुल्क उसी सम देकर सीट पक्की करवानी होगी। उन्होंने कहा कि स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने से पूर्व सभी अभ्यार्थी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए प्रदेश तकनीकी विवि प्रवेश विवरण पुस्तिका के अध्याय-2 को अच्छी तरह से पढ़ लें, जो विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध है। इससे पहले भी महाविद्यालय की ओर से 2 दिन स्पॉट काउंसलिंग करवाई गई थी जिसमें अधिकतर सीटें भर गई थी लेकिन कुछ सीटें खाली होने के कारण अब 4 दिसम्बर को स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!