भाषा अध्यापकों के पदों पर काउंसलिंग 26 मार्च से

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Mar, 2021 10:38 AM

counseling in the positions of language teachers from 26 march

जिला कांगड़ा में भाषा अध्यापक पदों पर संविदा, अनुबंध पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग डाइट कांगड़ा स्थित धर्मशाला में होगी। जिला चम्बा, ऊना, सोलन, किन्नौर व लाहौल स्पीति व सिरमौर के अभ्यार्थियों के लिए काउंसलिंग 26 मार्च को होगी।

धर्मशाला (नवीन) : जिला कांगड़ा में भाषा अध्यापक पदों पर संविदा, अनुबंध पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग डाइट कांगड़ा स्थित धर्मशाला में होगी। जिला चम्बा, ऊना, सोलन, किन्नौर व लाहौल स्पीति व सिरमौर के अभ्यार्थियों के लिए काउंसलिंग 26 मार्च को होगी। जिला मंडी, हमीपुर, बिलासपुर, शिमला व कुल्लु के अभ्यार्थियों के लिए काउंसलिंग 27 मार्च तथा जिला कांगड़ा के अभ्यार्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च को होगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि भाषा अध्यापकों के 49 पदों पर काउंसलिंग होगी। कांगड़ा के अभ्यार्थियों को कॉल लैटर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए बायोडाटा प्रपत्र तथा अन्य निर्धारित प्रमाण पत्रों की सूची उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!