घर से गायब मिला कोरोना पॉजिटिव युवक, इस कारण से बंद करना पड़ी पुलिस चौकी

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Jun, 2020 11:39 AM

corona positive youth found missing from home

हिमाचल के बिलासपुर जिले मेकं एक युवक ने पुलिस को परेशान कर दिया। इतना नहीं पुलिस जब युवक को पकड़कर लाई, उसके बाद पुलिस चौकी को भी बंद करना पड़ा है।

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : हिमाचल के बिलासपुर जिले मेकं एक युवक ने पुलिस को परेशान कर दिया। इतना नहीं पुलिस जब युवक को पकड़कर लाई, उसके बाद पुलिस चौकी को भी बंद करना पड़ा है। बिलासपुर जिले के झंडुता उपमड़ल के बड़गांव के रहने वाले युवक ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। देर रात यह युवक पॉजिटिव आया, लेकिन घर पर नहीं पाया गया। बाद में पुलिस को युवक दूसरे राज्य में मिला। यह युवक मार्केटिंग का काम करता है और यात्रा इतिहास छिपाने का आरोप है। कोरोना पॉजिटिव युवक किसी कार्य के लिए पुलिस चौकी बिलासपुर भी गया था जिसके चलते चौकी को भी बंद कर दिया गया है। पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस युवक को सुबह पौने पांच बजे कोविड अस्पताल चांदपुर पहुंचाया गया है। इससे पहले युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जब प्रशासन की टीम घर पहुंची तो युवक गायब था। बताया जा रहा है कि युवक बाहरी राज्य में चला गया था और संपर्क साधने के बाद उसे वापस लाया गया।

युवक अपने परिजनों के साथ बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर में किराये के कमरे में रहता है और झंडुता उपमंडल के बड़गांव में इसका घर है। सवाल उठ रहे हैं कि जब युवक का रैंडम टेस्ट 17 जून को लिया गया था तो प्रशासन ने उसपर निगरानी क्यों नहीं रखी या उसे क्वांरटाइन क्यों नहीं किया? यह युवक मार्केटिंग का कार्य करता है और काम के सिलसिले में शहर व कई जिलों में यह घूमता रहा। एहतियातन बिलासपुर पुलिस चौकी को भी तुरंत प्रभाव से लोगों के लिए बंद कर दिया गया है और कोरोना पॉजिटिव युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चला दी गई है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस चौकी बिलासपुर को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!