मंडी और हमीरपुर में भी मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में अब तक 213 एक्टिव केस

Edited By prashant sharma, Updated: 01 Jun, 2020 06:24 PM

corona positive found in mandi and hamirpur

हिमाचल प्रदेश के लिए सोमवार भी अच्छी खबर लेकर नहीं आया है। सोमवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव के सात मामले सामने आ चुके हैं।

मंडी/हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के लिए सोमवार भी अच्छी खबर लेकर नहीं आया है। सोमवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव के सात मामले सामने आ चुके हैं। सबसे पहले सोलन में 2 मामले सामने आए थे, उसके बाद 1 चंबा में तीन मामले आए थे। शाम होते-होते हमीरपुर में व एक मंडी में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आ चुका है। मंडी के सुंदरनगर में दिल्ली से वापस आया एक 33 वर्षीय युवक आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह कनेड़ के एक होटल में क्वारंटाइन था। वहीं हमीरपुर में भी एक 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है यह व्यक्ति कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लौटा था। इन दो मामलों के साथ ही अब प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 338 हो गई, जबकि एक्टिव केस की संख्या 213 हो गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!