दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे से मिले कांग्रेस नेता विक्रम डिक्की, हिमाचल के इन विषयों पर हुई चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 01 Jun, 2023 09:54 PM

congress leader vikram dicky meets mallikarjun kharge in delhi

प्रदेश कांग्रेस महासचिव विक्रम शर्मा डिक्की ने वीरवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी।

डाडासीबा (सुनील): प्रदेश कांग्रेस महासचिव विक्रम शर्मा डिक्की ने वीरवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। डिक्की ने इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों तथा प्रदेश राजनीति के बारे अवगत कराया। विक्रम शर्मा ने बताया कि उनकी मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी तथा भाजपा को चारों खाने चित करने के लिए विपक्ष एकजुट हो गया है।

मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से देश की जनता खुश नहीं
विक्रम शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से देश की जनता खुश नहीं है तथा लोकसभा चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। प्रदेश सरकार ने जो भी वायदे प्रदेश की जनता के साथ किए हैं, सुखविंदर सिंह सरकार उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का पूरे देश में व्यापक असर पड़ा है और जनता केंद्र में कांग्रेस की सरकार को देखना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर संगठन और सरकार तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं जिस कारण कांग्रेस चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!