अनुच्छेद-370 पर कांग्रेस नेता का बयान भारत विरोधी: त्रिलोक कपूर

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Jun, 2021 11:18 AM

congress leader s statement on article 370 is anti india trilok kapoor

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा एक के बाद एक पाकिस्तान की भाषा बोलने की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना और राज्य का दर्जा...

धर्मशाला (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा एक के बाद एक पाकिस्तान की भाषा बोलने की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करने को बहुत दुखद बताना और कांग्रेस  पार्टी सत्ता में आने पर इस पर पुनर्विचार करने के बयान को भारत विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी मूल के पत्रकार के साथ क्लब हाउस चैट के दौरान यह देश विरोधी टिप्पणी की है। इससे पहले मणि शंकर अय्यर और राहुल गांधी भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की बोली बोलते हुए सारे देश ने सुने हैं। राहुल गांधी के आरोपों का तो पाकिस्तान ने सयुंक्त राष्ट्र में भेजे डोजियर में जिक्र किया था। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह ने तो पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था। वहीं, उन्होंने 26/11 के हमले को आर.एस.एस. की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था। त्रिलोक कपूर ने कहा कि राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर की पुरानी टिप्पणियों के बाद अब दिग्विजय के बयान से स्पष्ट है कि पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की पुरानी आदत है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!