Breaking

कुलदीप राठौर की दावेदारी से उलझन में हाईकमान, शिमला जिला में बनने लगे नए समीकरण

Edited By Vijay, Updated: 18 Dec, 2022 10:44 PM

congress leader kuldeep singh rathore

हिमाचल कांग्रेस के 3 पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर और कुलदीप सिंह राठौर विधानसभा चुनाव में उतरे थे। इनमें से जीत कर आए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जबकि कौल सिंह ठाकुर चुनाव हार...

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस के 3 पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर और कुलदीप सिंह राठौर विधानसभा चुनाव में उतरे थे। इनमें से जीत कर आए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जबकि कौल सिंह ठाकुर चुनाव हार गए, ऐसे में अब कुलदीप सिंह राठौर पर सभी की नजरें हैं। सूत्रों की मानें तो राठौर विधानसभा अध्यक्ष या फिर मंत्रिमंडल में स्थान चाह रहे हैं और उनकी दावेदारी को कांग्रेस हाईकमान नजरअदांज नहीं कर पा रहा है। मुख्यमंत्री की तरह राठौर ने भी छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया और एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की भी कमान संभाली, ऐसे में उनकी दावेदारी से जिला में नए समीकरण उभर रहे हैं।

होलीलॉज कर रहा ब्राक्टा या नंदलाल को मंत्री बनाए जाने की वकालत 
अब तक शिमला जिला से विधायक विक्रमादित्य सिंह मंत्री बनाए जाने की बात सामने आई है। इसी तरह सूत्रों के अनुसार होलीलॉज मोहनलाल ब्राक्टा या फिर नंदलाल को मंत्री बनाए जाने की वकालत कर रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री खेमे से रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह के नाम आगे चल रहे हैं जबकि कुलदीप सिंह राठौर को हाईकमान का साथ मिल रहा है। कांग्रेस हाईकमान अवगत है कि राठौर के नेतृत्व में ही विपक्ष में रहते हुए हुए पार्टी ने मंडी उपचुनाव के साथ ही 3 विस चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही 2 नगर निगम चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत मिली थी। राठौर इस बार उस ठियोग विस क्षेत्र से जीत कर आए हैं, जहां बीते विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी। राठौर के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए उन पर 22 से अधिक केस बने, जिसकी पूरी रिपोर्ट पहले ही हाईकमान के पास है, ऐसे में उनकी दावेदारी को भी उनके समर्थक सशक्त बता रहे हैं। 

दिल्ली में डाले हुए हैं डेरा
पार्टी नेताओं और विधायकों की तरह कुलदीप सिंह राठौर भी बीते कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस हाईकमान के समक्ष भी वह अपना पक्ष रख चुके हैं। सूचना के अनुसार राठौर दिल्ली से शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए सीधे धर्मशाला जाएंगे। गौर हो कि राठौर को जब प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया तो हाईकमान ने दूसरे दिन ही उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया था। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!