कांग्रेस ने नाचन में बढ़ाया अपना कुनबा

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 16 Nov, 2020 02:30 PM

congress increased its clan in the dance

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने नाचन ब्लाॅक के पार्टी अध्यक्ष नीलमणी ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेवारी सौंप कर कार्यकारिणी में शामिल किया है।

गोहर (ख्यालीराम): हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने नाचन ब्लाॅक के पार्टी अध्यक्ष नीलमणी ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेवारी सौंप कर कार्यकारिणी में शामिल किया है। पार्टी की ओर से 24 उपाध्यक्षों तथा 44 सचिवों को तैनाती देकर कुनबे को बढ़ाया है, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से हरी झंडी मिलने के बाद संगठन के महासचिव रजनीश किमटा ने अधिसूचना जारी कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अंतिम मोहर लगा दी है। कार्यकारिणी में विशेष आंमत्रित सदस्य पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, पार्टी प्रत्याशी  लाल सिंह कौशल, कै. हलका राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष टेक सिंह राघवा, काहन सिंह, हीर सिंह ठाकुर एवं समस्त पार्टी समर्थित जिला परिषद सदस्य, पार्टी समर्थित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पंचायत समिति के सभी नाचन कांग्रेस पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!