कांगे्रस ने डी.सी. कार्यालय के बाहर दिया धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 09 May, 2022 04:52 PM

congress gave d c protest outside the office

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक मामले में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नीरज नैय्यर की अगुवाई में डी.सी. कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।...

चम्बा (काकू): पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक मामले में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नीरज नैय्यर की अगुवाई में डी.सी. कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि प्रदेश मे दिन प्रतिदिन पुलिस व जे.ओ.ए. सरीखी भर्तियों में हो रही धांधलियों व पेपर लीक मामले की सी.बी.आई. से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन के गेट में खालिस्तान के झंडे लग जाना सुरक्षा में हुई बड़ी चूक है।

इस बाबत कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन पत्र भेजा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, पूर्व जिला परिषद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जगदीश हाण्डा, महासचिव नरेश राणा, सुदर्शन ठाकुर, कपिल भूषण, कांग्रेस सेवादल राज्य समन्वयक विजय कुमार अल्पसंख्यक कांग्रेस के लियाकत खान, ब्लॉक महासचिव राम सिंह बिजलवान, युकां के अमन मिर्जा, उपाध्यक्ष अरूण शर्मा, कांग्रेस सेवादल के भूपेंद्र शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज के समन्वयक रमेश शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक ललित भूषण, परमिंदर मैहरा, खालिद मिर्जा महिला कांग्रेस अध्यक्ष भवनेश्वरी गुलाटी आदि मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!