सैनिटाइजेशन के साथ लोगों का मनोबल बढ़ा रही कांग्रेस व संस्था

Edited By prashant sharma, Updated: 14 May, 2021 01:31 PM

congress and organizations boosting people s morale with sanitization

सर्व कल्याणकारी संस्था व ब्लाक कांग्रेस सुजानपुर द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार जारी है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ता इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं तथा कोरोना संक्रमित परिवारों का मनोबल भी...

सुजानपुर: सर्व कल्याणकारी संस्था व ब्लाक कांग्रेस सुजानपुर द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार जारी है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ता इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं तथा कोरोना संक्रमित परिवारों का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश ने बताया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ठलाकना, पनोह, टिहरा, भगोल, भगोलू, चमारडी़, झगड़ियाल में सैनिटाइज करवाया गया। इसके अलावा सुजानपुर के वार्ड नंबर 6, 7 व 8 में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री मुहैया करवाई गई।

उन्होंने बताया कि विधायक राजेंद्र राणा के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र की हरेक पंचायत से कोरोना महामारी के बारे में जानकारी ली जा रही है, ताकि जहां भी जरूरत हो, वहां पहुंचकर सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने आपदा की विकट परिस्थिति में लोगों को हतोत्साहित न होकर महामारी से मिलजुलकर लड़ने की अपील करते हुए कहा कि हमें सौहाद्रपूर्ण माहौल बनाकर एक होकर इस महामारी से लड़ना है। इसी दौरान सर्व कल्याणकारी संस्था के जिला अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, महासचिव डॉ अशोक राणा, सचिव प्यार चंद राणा, इंटक के जिला महासचिव रमेश चंद, ब्लाक सुजानपुर के इंटक अध्यक्ष विकास राणा, ज़िला परिषद सदस्य सुमना देवी,  वार्ड मेंबर ओम प्रकाश, पटलांन्दर पंचायत के प्रधान किशोरी लाल व उपप्रधान राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!